पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aamir Khan's 'Satmmev Examination 2' Ready To Be Aired In Three Parts, With Multiple Languages

आमिर का ‘सत्ममेव जयते-2' तैयार, कई भाषाओं के साथ तीन हिस्सों में होगा प्रसारित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर ये बताने को तैयार हैं कि उन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' क्यों कहा जाता है। आमिर ने अपने प्रोग्राम 'सत्यमेव जयते' के दूसरे सीजन के लिए तैयार है। इस बार शो को तमिल संस्करण (version) में भी प्रसारित होने वाला है जिस पर प्रतिक्रिया (feedback) के लिए उन्होंने तमिलों को आमंत्रित किया है। इस शो की स्क्रीनिंग 25 जनवरी को यश राज फिल्म स्टूडियो में रखी गई है।

आमिर और इस शो के करीबी सूत्रों से इस बात का पता चला है कि आमिर ने ‘सत्यमेव जयते’ के दूसरे सीजन का पहला पार्ट हिंदी के साथ दूसरी रीजनल भाषाओं में भी तैयार किया है। उन्होंने 15 तमिल लोगों से इसके तमिल संस्करण को देखने का आग्रह किया है, जिनकी उम्र 18 से 30 साल की है।

बतौर एंकर और प्रोड्यूसर आमिर खान संतुष्ट होने के लिए ऐसा करना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है "उन्होंने इस बार अपने कार्यक्रम में भाषा का बदलाव किया है, ऐसे में वो तमिलों से इस प्रोग्राम की अच्छी प्रतिक्रिया चाहते हैं, यदि इसमें कोई बदलाव करना पड़ा तो वो पहले ही कर लें।"

‘सत्यमेव जयते’ के दूसरे सीजन का पहला पार्ट बलात्कार, हत्या जैसे कई विषय पर है। हालांकि प्रोग्राम से जुड़े सूत्रों इससे ज्यादा जानकारी नहीं देना चाहते।

आमिर के शो 'सत्यमेव जयते-2' में क्या है खास और आमिर की आंखों में क्यों आ गए आंसू। जानने के लिए अगली स्लाइट पर क्लिक करें।