पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खास खबर : बॉलीवुड की हॉट ब्‍यूटी चित्रांगदा ले रही हैं पति से तलाक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली। बॉलीवुड में एक और जोड़ी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। यह जोड़ी है हॉट एंड बोल्‍ड ब्‍यूटी चित्रांगदा सिंह की। चित्रांगदा और उनके पति ज्‍योति रंधावा आपसी स‍हमति से तलाक ले रहे हैं। (बोल्ड तस्‍वीरे देखें) इसके लिए दोनों ने गुडगांव के कोर्ट में आवेदन दिया है। शुक्रवार को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि दोनों आपसी रजामंदी से अलग होना चाहते हैं। (जानें, सुधीर मिश्रा के दिमाग में हर वक्त क्‍यों छाई रहती हैं चित्रांगदा)
सूत्रों का कहना हैं कि चित्रांगदा सिंह मुंबई में रहती हैं, उनके गोल्फर पति ज्योति रंधावा दिल्ली में। चि‍त्रांगदा बॉलीवुड में इतनी व्यस्त रहती हैं कि उन्हें अपने पांच वर्षीय बेटे और पति से मिलने का वक्त नहीं मिल पाता। कई बार इस इश्‍यू को लेकर दोनों में झगड़ा भी हो चुका है। हर बार दूसरे मौका मिलने के कारण यह रिश्‍ता कई सालों तक बच गया। लेकिन अब इसे टूटने से कोई नहीं बचा सकता है। गुडगांव कोर्ट ने उन्‍हें नवंबर की तारीख दी है। (देखें: चित्रांगदा के 'हटके' अंदाज!)
चित्रांगदा और ज्‍योति रंधावा के बीच में कई बार इतनी अनबन हो चुकी है कि रंधावा चित्रांगदा को उनके बेटे से मिलने नहीं देते हैं। 12 साल लंबी शादी से चित्रांगदा सिंह और ज्‍योति रंधावा को जोरावर नाम का एक बेटा भी है। गुडगांव में खुद का घर भी है।
हालांकि, कई दिनों पहले ही चित्रांगदा ने तलाक की खबरों को बकवास करार दिया था। उस वक्‍त चित्रांगदा ने कहा था कि सारी बातें झूठ हैं और उनके बॉलीवुड में काम करने से उनके पति को कोई आपत्ति नहीं है। ज्‍योति एक प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं और एक प्रोफेशनल व्यक्ति की लाइफ स्टाइल से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
चित्रांगदा सिंह का कई बार यौन उत्‍पीड़न भी हो चुका है। खुद उन्‍होंने एक बार कहा था कि सुधीर मिश्रा की फिल्म 'इनकार' में काम करने के दौरान खुद के साथ हुई कुछ ऐसी ही घटनाएं याद आ गईं। यह फिल्म भी यौन उत्पीड़न पर बनी है। उन्होंने अपना अधिकतर समय दिल्ली और मेरठ में बिताया है। इन जगहों पर उन्हें ऐसे काफी अनुभव हुए हैं, जिनमें से कुछ तो काफी दुखदायक थे।
संबंधित खबरें
​12 मई के प्रमुख समाचार