क्या आप अमिताभ के बिना 'शोले' और राजेश खन्ना के बिना 'आनंद' की कल्पना कर सकते हैं? सुनील दत्त के अलावा शायद ही कोई ऐसा अभिनेता होगा जो 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त के किरदार को उनसे भी अच्छा निभा पाए।
फिल्म 'मुन्नाभाई' में मुन्ना के किरदार को जितने प्यारे तरीके से संजय दत्त ने निभाया है उससे अच्छा कौन कर पाएगा?
इन सभी किरदारों के नाम हम आपको इसलिए गिना रहे हैं क्योंकि ये किरदार एक बार में नहीं चुने गए थे।
इन किरदारों का प्रस्ताव किसी और के पास ले जाया गया था। जब उस एक्टर ने मना कर दिया तो इन रोल्स को इन अभिनेताओं ने चुना। और दर्शकों ने इन्हें कितना प्यार दिया ये तो आपके सामने ही है।
इस पैकेज के जरिए हम आपको ऐसे ही कुछ अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो ऐसे यादगार रोल्स को नहीं करने वाले थे लेकिन जब उन्होंने किया तो वे बहुत फेमस हुए।