मुंबई: बॉलीवुड की फैशन दीवा सोनम कपूर मुंबई के धीरुभाई अंबानी अस्पताल में तीन दिनों तक भर्ती रही थीं। खबरों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के चलते एडमिट किया गया था। कर्जत के एनडी स्टूडियो में पिछले दिनों फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग में बिजी सोनम, 9 फरवरी को धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गईं।
हाल ही में फिल्म 'डॉली की डोली' में नजर आईं सोनम ने इंस्टाग्राफ पर अपनी फोटो शेयर की है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने हाथों में ग्लूकोज की नली लगी हुई तस्वीर अपटेड की है। साथ ही, लिखा है कि बीमार होना बुरा लगता है।
सोनम के करीबी दोस्त के मुताबिक, डॉक्टर ने कहा है कि यह अस्थमा जैसा अटैक है। इसके चलते उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। खबरों की मानें तो सोनम जल्द ही ठीक होकर शूटिंग के लिए वापस सेट पर पहुंच जाएंगी।
फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सोनम
सलमान खान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। फिल्म में नील नितिन मुकेश और स्वरा भास्कर भी अहम किरदार में होंगे।