हिंदी फिल्मों में कुल 9 साल और 10 फिल्म पुरानी अदिति राव हैदरी को अभी भी ऐसी बड़ी हिट का इंतजार है जो उनके कंधों पर टिकी हो। लेकिन इसके उलट वे चर्चा में हैं तो फरहान अख्तर के साथ अफेयर की खबरों को लेकर।
अधुना से फरहान के ब्रेकअप की वजह अदिति को भी माना जा रहा है। वे कहती हैं कि इन अफवाहों पर कोई सफाई नहीं देंगी लेकिन फिर वे फरहान के परिवार के साथ फिल्म देखने भी जाती हैं। अख्तर फैमिली के साथ वक्त गुजारती हैं।
"वजीर’ फिल्म के निर्माण के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी थीं। इस साल अदिति सुधीर मिश्रा की मॉडर्न देवदास और मनीष झा की कॉमेडी में दिखेंगी। खास ये है कि आगे अदिति का करियर फरहान ही प्लान कर रहे हैं।
"वजीर’ के बाद कई ऑफर आए लेकिन किसी को भी उन्होंने पूरा जवाब नहीं दिया है। फिल्म, स्क्रिप्ट, निर्देशक, बैनर और लीड एक्टर्स.. इन सबकी जानकारी वे पहले फरहान को दे रही हैं। अभी तक अदिति ने जो प्रोजेक्ट रिजेक्ट किए हैं वो इसलिए क्योंकि फरहान को वे फिल्में कमतर लगीं।
Similarities in their lives..
1. फरहान अगर अधुना से मैरिड थे तो अदिति ने सत्यदीप मिश्रा (बॉम्बे वेलवेट) से शादी कर रखी थी। शुरू में अदिति ने शादी और अलगाव की बातें छिपाई थीं।
2. फरहान की मां हनी ईरानी ने जावेद अख्तर से अलगाव के बाद बच्चों की परवरिश की। अदिति की मां ने भी अलगाव के बाद बेटी को खुद संभाला।
3. दोनों के पिता ने दूसरी शादियां कीं लेकिन पिता से वे करीब रहे।
4. अगर अधुना फरहान से 6 साल बड़ी हैं तो सत्यदीप भी अदिति से पांच- छह साल बड़े थे।