मुंबई. शाहरुख खान इन दिनों यशराज के साथ फिल्म 'फैन' की शूटिंग कर रहे हैं। खबर है कि यशराज के चेयरमैन और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें अपनी अगली फिल्म 'धूम 4' के लिए अप्रोच किया है।
सूत्रों के अनुसार, 'आदित्य ने शाहरुख से 'धूम 4' में रोल के लिए बातचीत शुरू कर दी है। हालांकि, शाहरुख ने इस पर विचार करने के लिए उनसे कुछ वक्त मांगा है।'
गौरतलब है कि अपने 49वें जन्मदिन के मौके पर शाहरुख ने कहा था कि वे 'धूम' जैसी फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ना चाहते हैं। अब देखना यह है कि आदित्य के आमंत्रण को शाहरुख मंजूर करते हैं या नहीं।