पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Adult Trailer Of Ragini Mms 2 Will Launch With Mai Tera Hero

रिलीज होगा 'रागिनी MMS 2' का अनसेंसर्ड ट्रेलर, सनी लियोनी होंगी और बोल्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकता कपूर अपने निर्माण में बनी हॉरर फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' का ट्रेलर बैनर की दूसरी फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के साथ लॉन्च करेंगी जिसके हीरो वरुण धवन हैं। सनी लियोनी स्टारर इस फिल्म का यह ट्रेलर सेंसर द्वारा पास किया गया होगा, जिसे यू/ए सर्टिफिकेट की फिल्मों के साथ दिखाया जा सकता है।
लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं है। एकता कपूर ने यहां भी फिल्म को लेकर ज्यादा ध्यान जुटाने की योजना बना रखी हैं। वे फिल्म का एक अनसेंसर्ड ट्रेलर भी लॉन्च करेंगी जिसमें कुछ वयस्क दृश्य होंगे। चूंकि फिल्म में सनी लियोनी हीरोइन हैं इसलिए उनके दर्शक वर्ग को फिल्म की ओर आकर्षित करने के लिए ऐसा किया जाएगा।
'हंसी तो फंसी' की रिलीज के दो दिन पहले यू-ट्यूब पर इस ट्रेलर को ऑनलाइन भी देखा जा सकेगा।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरें...