मुंबई: एआईबी रोस्ट शो पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। जहां एक ओर कुछ बॉलीवुड स्टार्स ने इसे सपोर्ट किया है, तो कुछ इसका विरोध करते दिखाई दिए। करन जौहर,
अर्जुन कपूर और
रणवीर सिंह के इस एआईबी रोस्ट शो को दर्शकों की तरफ से काफी बेरुखी का शिकार होना पड़ रहा है। अब सुपरस्टार
आमिर खान ने इस शो पर अपना विरोध दर्ज किया है। साथ ही बताया कि उन्होंने इस मामले में करन-अर्जुन को डांट भी लगाई है।
आमिर ने मंगलवार को मुंबई में वाईएफजी 2015 अगेंस्ट करप्शन की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एआईबी रोस्ट को लेकर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्होंने ये शो नहीं देखा क्योंकि वो इसकी छोटी सी झलक देखकर ही परेशान हो गए।
आमिर खान ने बताया, "सबसे पहले मैं यह कहूंगा कि मैंने पूरा रोस्ट नहीं देखा। इस शो के दो-तीन क्लिप ही मैंने देखे हैं और पर्सनली यह शो मुझे पसंद नहीं आया। जब यह शो हुआ तो मैं करन और अर्जुन के साथ मौजूद था। उन्होंने मुझे अपने डायलॉक्स सुनाए, जिससे मुझे गहरा धक्का लगा। जो मैं सुन रहा था उसपर मैं विश्वास नहीं कर पा रहा था। मैं फ्रीडम ऑफ स्पीच पर विश्वास करता हूं, लेकिन हमें हमारी जिम्मेदारियां समझना चाहिए। मुझे यह इवेंट काफी हिंसक लगा। हिंसा केवल शरीर से नहीं, शब्दों से भी हो सकती है। जब आप किसी का अपमान करते है, तो आप हिंसा को बढ़ावा देते है। गाली या किसी की बेईज्जती कर यह दुनिया को दिखाते है कि आप कितने हिंसक है।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह शो पसंद नहीं आया। मेरी राय में यह हिंसक शो था। हालांकि, ऐसे कई लोग होंगे जिन्होंने इसे पसंद किया। करन और अर्जुन मेरे दोस्त है। मैंने उनपर गुस्सा निकाला। मैं गाली या गलत शब्द यूज कर मजाक उड़ाने वाला नहीं हूं। अगर आप क्रिएटिव हैं तो मुझे बिना किसी को चोट पहुंचाए और गाली दिये हंसाकर दिखाएं।"
आमिर ने अंत में कहा कि मैं अगर पूरा शो देखूंगा तो डिस्टर्ब हो जाउंगा। मैं यह पूरा शो नहीं देख सकता क्योंकि यह हिंसा से भरा हुआ शो है।
गौरतलब है कि, एआईबी (ऑल इंडिया बकचोद) द्वारा बीते साल दिसंबर में एक चैरिटी कॉमेडी शो मुंबई में आयोजित किया गया था, जिसमें करन जौहर,
रणवीर सिंह,
अर्जुन कपूर सहित कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। कार्यक्रम का वीडियो यूट्यूब पर भी शेयर किया गया था, जो बहुत चर्चित और विवादित रहा, लेकिन बाद में एआईबी ने यूट्यूब से यह वीडियो हटा दिया।
स्लाइट्स में क्लिक कर देख सकते है, वाईएफजी 2015 में पहुंचे आमिर खान की फोटोज-