मुंबई. कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म 'जज्बा' में एक्शन करती नजर आएंगी, लेकिन अब सुना है कि वे इस फिल्म में किसी तरह का एक्शन नहीं करेंगी। खबरों की मानें तो ऐश्वर्या इस फिल्म में एक लॉयर की भूमिका निभा रही हैं, जिसके लिए एक्शन सीन्स की जरूरत ही नहीं है।
इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, "ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म में वकील बनी हैं। मीडिया कह रहा है कि फिल्म में ऐश्वर्या के एक्शन सीन्स हैं। फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म की टैगलाइन है, ‘how far you go for the one you love’ (जिसे आप प्यार करते हैं, उससे दूर कैसे जा सकते हैं।)" बता दें कि डायरेक्टर संजय गुप्ता ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि ऐश्वर्या 'जज्बा' में एक एडवोकेट का किरदार निभा रही हैं।