पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Akshay Kumar Gives Style Tips To Son Aarav

बेटे आरव को स्टाइल टिप्स दे रहे हैं अक्षय, सुपरस्टार बनाने की शुरू की तैयारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये बात तो बिल्कुल साफ है कि जो स्टार किड्स होते हैं, वो बिल्कुल अपने पैरेंट्स की तरह ही लाइम लाइट में रहते हैं। यहां तक कि इन बच्चों के ऊपर तो इनके पैरेंट्स से भी ज्यादा प्रेशर होता है कि वो स्टाइलिश दिखें।
और लग रहा है कि सुपरस्टार पैरेंट्स अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने बच्चों को हमेशा ही ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक में रखा चाहते हैं। इस बार तो उनकी ये कोशिश सबके सामने भी आ गई है।
ये स्टार कपल हाल ही में मुंबई के एक हेयर एंड ब्यूटी लांज के बाहर देखा गया था और अक्षय का बेटा आरव भी उस समय उनके साथ ही था। अक्षय इस समय अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने बेटे के साथ घूमने और उसे कूल दिखने के लिए कुछ टिप्स देने का समय निकाल ही लिया।
हो सकता है कि ये काफी जल्दी हो लेकिन लग तो ऐसा ही रहा है कि अक्षय आरव को अगला स्टार बनाकर ही दम लेंगे।