बॉलीवुड एक्टर्स का फिल्मों के लिए मोटी फीस लेना कोई नई बात नहीं है। भारत में सिनेमा की शुरुआत से लेकर अब तक कलाकारों की फीस तेजी से बढ़ रही है। यहां तक कि इन सितारों की एक फिल्म की कमाई किसी आम आदमी की जीवन भर की कमाई से बहुत ज्यादा होती है।
ऐसे में बात अगर बॉलीवुड के 'खिलाड़ी नंबर 1' यानी अक्षय कुमार की हो तो वो भी कुछ कम नहीं हैं। खबरों के अनुसार रूमी जाफरी द्वारा बनाई जा रही फिल्म 'शौकीन' के रीमेक के लिए अक्षय मोटी फीस ले रहे हैं। 20 दिनों के काम के लिए अक्षय कुमार 45 करोड़ रुपए ले रहे हैं। अक्षय इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती का रोल अदा करेंगे।
सूत्रों के अनुसार अक्षय इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार तो हो गए हैं, लेकिन वह शूटिंग के लिए केवल 20 दिनों का टाइम ही दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार अक्षय के 20 दिनों के शूटिंग शेड्यूल की बात निर्देशक ने मान ली है।
गौरतलब है कि 1981 में रिलीज 'शौकीन' का निर्देशन बासु चटर्जी ने किया था। यह तीन ऐसे कामुक वृद्ध पुरुषों की कहानी है, जो एक लड़की को इंप्रैस करने के लिए जी-तोड़ तिकड़म लगाते हैं। ऑरिजनल फिल्म में उत्पल दत्त, ए.के. हंगल, अशोक कुमार और मिथुन चक्रवर्ती ने काम किया था। 'शौकीन' के रीमेक में परेश रावल, अनुपम खेर, अनुपम खेर और अक्षय कुमार काम करेंगे।