पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Actress Alia Bhatt Will Be The Part Of RocK On 2

'रॉक ऑन-2' में आलिया को लेना चाहते हैं मेकर, एक्ट्रेस के पास नहीं हैं डेट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट)
मुंबई. ऐसी खबरें हैं कि 'रॉक ऑन' की सीक्वल में आलिया भट्‌ट होंगी और वे अपने गाने भी खुद गाएंगी। पर फिल्म के निर्देशक शुजात सौदागर के मुताबिक ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया है, 'कास्टिंग अगले महीने होगी। पहली फिल्म से फरहान अख्तर, पूरब कोहली और अर्जुन रामपाल बने रहेंगे।'
कथित तौर पर कहानी ये होगी कि इन तीनों के बैंड में एक नई मेंबर की एंट्री होगी। इसी रोल में आलिया के नाम के कयास हैं। बताया जा रहा है कि आलिया के पास डेट्स नहीं हैं क्योंकि 'रॉक ऑन-2' के दौरान वे सुशांत सिंह स्टारर होमी अदजानिया की फिल्म शूट कर रही होंगी।
निर्माता रितेश सिधवानी ने संभावित कास्ट से अगले साल अप्रैल की अपनी तारीखें खाली रखने को कहा है। सूत्र के मुताबिक, 'फीमेल रोल में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और प्रियंका चोपड़ा के नाम पर भी विचार हो रहा है।' रितेश ने कहा है कि अभी निर्देशक को छोड़कर कुछ तय नहीं है। बतौर निर्देशक शुजात की ये पहली फिल्म होगी।