हाल ही में देओल परिवार की एक साथ आ रही फिल्म 'यमला पगला दीवाना-2' का म्यूजिक लांच किया गया है। इस मौके पर पूरे देओल परिवार यानी धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल ने एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया और इस पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े स्टार्स को आमंत्रित किया था। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म का म्यूजिक लांच किया था।
देओल परिवार की दी हुई इस पार्टी में आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे बड़े-बड़े स्टार्स आमंत्रित किए गए थे और वो सभी एक ही स्टेज पर मौजूद थे।
इस आयोजन में सलमान खान भी आमंत्रित किए गए थे लेकिन शाहरुख की उपस्थिति के कारण वो पार्टी में नहीं आए जबकि संजय दत्त अपने बिजी शेड्यूल के चलते इस पार्टी में शरीक नहीं हो पाए।
वैसै आप ऊपर जो तस्वीर देख रहे हैं वो तो वाकई में बहुत अजीब है। बॉलीवुड के दो बड़े खान एक ही स्टेज पर मौजूद थे तो जाहिर सी बात है कि उनके दिमाग में क्या चल रहा होगा।
आगे की तस्वीरों पर क्लिक करके देखिए 'यमला पगला दीवाना' के म्यूजिक लांच की अन्य तस्वीरें और देखिए किस तरह एक ही स्टेज पर मौजूद रहे इतने सारे बड़े स्टार्स...