बॉलीवुड सुपरस्टार
अमिताभ बच्चन को बीते दिन हॉलीवुड फिल्म 'मंडेला:लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम' के ग्रैंड प्रीमियर पर बुलाया गया था, लेकिन अमिताभ को देख कर ऐसा लग रहा था कि वो उस इवेंट में कंफर्टबल महसूस नहीं कर रहे थे। अमिताभ बच्चन ने इस आयोजन में नेल्सन मंडेला के साथ जुड़ी अपनी कुछ यादों को सभी के साथ शेयर किया, लेकिन वो एक्ट्रेस नाओमी हैरिस की तरफ देख भी नहीं रहे थे जो उनके बगल में ही स्टेज पर खड़ी थीं।
अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में स्टारडम किंग के तौर पर देखा जाता है और वो इस तरह की किसी भी स्थिति को आराम से हैंडल कर सकते हैं, लेकिन इस इवेंट में तो उन्होंने स्टेज पर साथ में ही मौजूद हैरिस को देखा भी नहीं जबकि वो गुलाबी गाउन में काफी आकर्षक लग रही थीं। हैरिस की ये ड्रेस काफी बोल्ड थी, लेकिन अमिताभ बड़ी ही सावधानी से उन्हें अवॉइड कर रहे थे।
'मंडेला: लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम' एक ब्रिटिश/साउथ अफ्रीकन बायोग्रॉफिकल फिल्म है जिसमें हॉलीवुड एक्टर इदरीस एल्बा ने नेल्सन मंडेला का रोल निभाया है और नाओमी हैरिस उनकी पत्नी के किरदार में हैं। इस फिल्म को जस्टिन चैडविक ने डायरेक्ट किया है और कहानी विलियम निकोलसन ने लिखी थी।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखिए इस इवेंट की कुछ अन्य तस्वीरें और देखिए किस तरह बिग बी हो रहे थे इस इवेंट में नर्वस...