पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एंजोलिना ने कैंसर को दी मात

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

न्‍यूयॉर्क. हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अपने स्‍तनों का ऑपरेशन करवाया है। एंजेलिना ने यह ऑपरेशन मौत से बचने के लिए कराया है। एंजेलिना ने खुलासा किया कि उन्‍होंने ब्रेस्ट की सर्जरी कराई है। जोली ने हाल ही में अपने ब्रेस्‍ट की जांच कराई थी जिसमें पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने की 87 फीसदी खतरा है। एंजेलिना की सर्जरी कामयाब रही है और अब उन्‍हें कैंसर होने का खतरा कम होकर पांच फीसदी रह गया है। हालांकि उनका यह ऑपरेशन कब हुआ, इसकी भनक तक मीडिया को नहीं लगी

एंजेलिना ने इसकी जानकारी खुद 'न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स' के जरिए दुनिया को दी। उन्‍होंने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए डबल मैसटेकटमी करवाई है। मैसटेकटमी में ब्रेस्ट को आंशिक या पूरी तरह से हटा दिया जाता है। उन्‍होंने दोनों ब्रेस्ट की सर्जरी करवाए जाने की जानकारी देते हुए इसकी वजह भी बताई।

एंजेलिना की इस घोषणा को कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में क्रांतिकारी माना जा रहा है। अमेरिका में 40 साल में कोई बड़ी हस्‍ती ऐसी हिम्‍म्‍त नहीं दिखा सकी कि वह दुनिया को बताए कि उसने अपने दोनों स्‍तन हटवा दिए हैं। 1974 में तत्‍कालीन अमेरिकी राष्‍ट्रपति की पत्‍नी बेटी फोर्ड ने यह हिम्‍मत दिखाई थी। उन्‍होंने सार्वजनिक रूप से अपने स्‍तन हटवाने पर बात की थी। कैंसर के इतिहास में इसे ऐतिहासिक लम्‍हा माना गया था और अब वह लम्‍हा एंजेलिना जोली ने दोहराया है।

(और पढ़ने के लिए व जोली की तस्‍वीरें देखने के लिए आगे के स्‍लाइड्स पर क्लिक करें)

बीते 24 घंटे की अहम खबरें

नोकिया ने लॉन्च किया Lumia 925, एक साथ लेगा 10 तस्‍वीरें

मरे हुए सैनिक का दिल निकाला और खा गया

अब बिना ब्रेस्‍ट के हैं एंजेलिना जोली, मौत के डर से कराई सर्जरी

पुरुष और महिला अकेले छोड़ दिए जाएं तो सेक्स ही करेंगे: कोर्ट

ओशो ने अपनी अंग्रेज अटेंडेट को कर दिया था प्रेग्नेंट!

अमेरिकियों का हाल: किसी ने बोगी में की टॉयलेट तो कोई लेडीज अंडरवियर पहन मेट्रो में हुआ सवार

शीला का दावा- टिकट पाने के लिए मुझे दी गई थी घूस, पर नहीं खोला नाम

सात साल की बच्ची संग बलात्कार, लहूलुहान कर सड़क पर फेंक गए दरिंदे

औरतों के लिए 'खतरा' बने खूबसूरत मर्द को दिया देश निकाला

सलमा आगा की बेटी साशा आगा लगाएगी हिंदुस्‍तान में बड़े पर्दे पर आग

रेशमा ने सुनाई आपबीती- ड्राई फ्रूट बीन कर खाया, नाली का पानी पीया और मरे लोगों के कपड़े पहने

पोप की ड्रेस पहन प्राइवेट पार्ट पर बनाया क्रॉस और लोगों को बांटने लगी कंडोम

पहली बार सामने आईं बलुस्‍कोनी के निजी कमरे की तस्‍वीरें, जहां करते थे वेश्‍याओं से सेक्‍स