पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Anurag Kashyap To Play Villain In Murgadoss's Next

निर्देशक मुरुगदास की फिल्म में विलेन अनुराग कश्यप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
'गजनी’ और 'हॉलीडे...’ जैसी फिल्मों के सफल निर्देशक ए आर मुरुगदास की अगली एक्शन थ्रिलर में निर्देशक अनुराग कश्यप भी अभिनय करेंगे। पहले उन्होंने निर्देशक करण जौहर को अपनी फिल्म "बॉम्बे वेलवेट’ में विलेन बनने के लिए राजी किया और अब खुद ऐसा करेंगे।
बताया जा रहा है कि वे फिल्म के विलेन होंगे। इसमें सोनाक्षी सिन्हा भी एक प्रमुख भूमिका निभाएंगी। चर्चा ऐसी भी है कि अपने किरदार के लिए अनुराग सिर भी मुंडा सकते हैं। खास बात ये है कि ये कोई अतिथि भूमिका नहीं है बल्कि एक पूरा रोल है।
इस खबर की पुष्टि अनुराग ने भी की है। उन्होंने कहा है कि हां, वे मुरुगदास की फिल्म कर रहे हैं। उनसे फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर ने संपर्क किया था और बाद में वे निर्माता स्टूडियो के अधिकारियों से मिले। फिर मुरुगदास ने उन्हें कहानी सुनाई।