पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदीपिका पादुकोण और करीना कपूर को पीछे छोड़ते हुए अनुष्का शर्मा ने ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘शुद्धि’ हथिया ली है।
करण जौहर इन दोनों में से किसी एक एक्ट्रेस के साथ यह फिल्म शुरू करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन सकी।
ऐसे में अनुष्का कहां चूकने वाली थीं? उन्होंने इतना अच्छा मौका हाथ से जाने नहीं दिया और ‘शुद्धि’ उनकी किटी में आ पहुंची।
अनुष्का के लिए यह फिल्म और भी खास है, क्योंकि वे पहली बार करण और ऋतिक के साथ काम करेंगी। साथ ही पुनर्जन्म पर आधारित यह उनकी पहली फिल्म होगी। इसकी शूटिंग नवंबर में शुरू होने वाली है।
यदि सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से हुआ तो ‘शुद्धि’ 15 अगस्त 2014 को रिलीज हो जाएगी।
करण जौहर, करन मल्होत्रा और ऋतिक रोशन की त्रिवेणी ‘अग्निपथ’ के बाद एक बार फिर इस फिल्म के साथ सफलता का इतिहास रचने की तैयारी कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.