पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनुष्का बोलीं,'लगता है जैसे मैं इंसान ही नहीं हूं'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिल्म सितारा होने के कारण अनुष्का शर्मा हर पल मीडिया और लोगों की चौकस नजरों में रहती हैं, हालांकि उन्हें ये पसंद नहीं। उन्हें सिंपल, निजी जिंदगी पसंद है। फिल्म प्रमोशन के िलए भी इधर-उधर जाना रास नहीं आता।
बताती हैं कि जब रेस्टोरेंट जाती हैं और लोग कैमरा निकाल बिना पूछे फोटो लेने लगते हैं तो अच्छा नहीं लगता। यदि लोग पहले पूछें कि उन्हंे फोटो खींचनी है तो वे खुशी-खुशी इसकी इजाज़त दे देंगी। अनुष्का को लगता है, "बिना पूछे वे ऐसा करते हैं तो लगता मैं इंसान नहीं हूं, कोई इमारत या म्यूजियम में रखी वस्तु हूं। यह गलत है।’

Being herself
उन्हेंकतई पसंद नहीं कि लोग उनके बारे में हर बात जानें। वे बहुत प्राइवेट पर्सन हैं और एक सामान्य इंसान की ज़िंदगी जीना चाहती हैं। अनुष्का शर्मा कहती हैं, "किसी अनजान शख़्स को अपने घर का एक हिस्सा दिखाना भी मुझे पसंद नहीं। लोग शायद इसीलिए मुझे बोरिंग कहते हैं। लेकिन सच कहूं तो मेरे पास कहने को या बताने को कुछ नहीं होता।’

On‌ Brands
वे बताती हैं कि शुरुआत से ही फिल्मों को लेकर चूज़ी रही हैं। यही हाल ब्रांड एंडोर्समेंट को लेकर भी है। एंडोर्समेंट से मिली फीस से ही उन्होंने अपना घर खरीदा है, लेकिन इसे लेकर भी वे चूज़ी हैं। सिर्फ अपने बिल भरने के लिए वे किसी ब्रांड का समर्थन या विज्ञापन नहीं करतीं।
सेलेब्स के ब्रांड्स को सपोर्ट रकने को लेकर भी उनकी सोच है कि जरूरी नहीं स्टार जो एंडोर्स करे उसे फॉलो ही किया जाए। मसलन, कोई स्टार सिगरेट पीता है तो दूसरों से भी ऐसा करने को नहीं कह रहा। किसी को धूम्रपान करना है या नहीं, उसका फैसला है।

Reading Naseer
उन्हें किताबों में भी दिलचस्पी है। इन दिनों अनुष्का नसीरुद्दीन शाह की किताब "एंड देन वन डे' पढ़ रही हैं। बताती हैं, "शाह अपनी किताब में ईमानदार रहे हैं। उन्होंने इसमें ड्रग्स, प्रोस्टीट्यूशन से लेकर हर तरह की बात की है, जो उनकी यात्रा का हिस्सा रहे हैं।’

Virat and I
अनुष्का ने विराट कोहली से अपने संबंधों को लेकर कहा, "कोई इंसान किसको चुनता है, उसे डेट करता है या फिर उसे किस करता है, ये सब आजकल सामान्य सी बात है। लेकिन मीडिया इसे बहुत गंदे तरीके से पेश करता है।
यही वजह है कि कभी भी अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात नहीं करती।’ वे आगे कहती हैं, "मैं एक्टर हूं, अच्छा काम कर रही हूं तो मुझे मेरे काम के बजाय मैं किसके साथ हूं, इस बात से क्यों आंका जाता है?’