अनुष्का शर्मा के करियर की दस फिल्मों में 6 मार्च को रिलीज हो रही 'एनएच 10’ पहली होगी जिसे 'ए' सर्टिफिकेट मिला है। वे कहती हैं, "हां ये पहली एडल्ट फिल्म होगी मेरी। फिल्म में कुछ विषय- वस्तु ऐसी है। इसे बहुत रियल तरीके से फिल्माया गया है। गालियां भी हैं।
उनकी जगह बीप हो तो कहानी में ब्रेक आता है। जबकि लोग असल जिंदगी में गाली देते ही हैं। सिचुएशन में होते हैं तो किसी और के गाली देने का इंतजार नहीं करते। हम ऐसा नहीं सोचते तो हमारी फिल्म का फ्लो टूटता।'
असल जिंदगी में खुद के गाली देने पर वे बताती हैं, "मैंने गौर नहीं किया मैं गाली देती हूं या नहीं लेकिन किसी ने मुझे टोका नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कभी न कभी तो आपके मुंह से छोटी-बड़ी गाली निकल ही जाती है। मैं खुद को वैसे गुस्से से दूर रखती हूं।' गालियों की जरूरत ही नहीं पड़ती।'
उनके बॉय-फ्रेंड
विराट कोहली का गुस्सा भी क्रिकेट के मैदान पर मशहूर है। एक्टर्स-क्रिकेटर्स के अभद्र शब्द बोलने पर अनुष्का कहती हैं, "ये बताइए एक्टर या क्रिकेटर लोग कहां से आते हैं? समाज से ही तो आ रहे हैं न?
समाज में लोग गालियां दे रहे हैं तो वे क्यों नहीं दे सकते? मैं एक्टिंग कर रही हूं तब तक ठीक है लेकिन बेवजह किसी को गाली दूं तो गलत है।'