मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार
सलमान खान का शेड्यूल बेहद व्यस्त होने के कारण उनका डेट्स मिलना काफी मुश्किल होता है। यहां तक की डेट्स पाने के लिए उनके फैमिली मेंबर्स को भी लंबा इंतजार करना पड़ता है, ऐसा कहना है सलमान के छोटे भाई अरबाज का। सल्लू मियां की फिल्म 'दबंग-2' का डायरेक्शन कर चुके अरबाज ने बताया कि अगर आप उन्हें किसी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं तो आपको एक-दो साल तक धैर्यपूर्वक इंतजार करना होगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान अरबाज ने कहा- "उनकी डेट्स पाने के लिए एक-दो साल का वेट करने की जरुरत है। लेकिन जैसी ही डेट्स मिलती है, उनके साथ काम करना आसान होता है। हम अच्छी तरह से कनेक्टेड है और एक-दूसरे को समझते भी है।"
वह इस बात से हैरान है कि लोग चाहते है कि उनकी हर फिल्म में सलमान काम करें। इस मुद्दे पर अरबाज ने बताया- "यह बेवकूफी है कि वह मेरे भाई है तो मैं उन्हें हर फिल्म में साइन करूंगा। ऐसा नहीं है कि वह अपनी फैमिली के प्रति जिम्मेदार नहीं है, लेकिन मैं उन्हें नहीं कहना चाहता कि भाई एक सीन के लिए आ जाओ।"
एक्टिंग में हाथ आजमाने और कामयाबी न मिलने के बाद अरबाज खान इन दिनों फिल्म मेकिंग में बिजी है। हाल ही में उनके बैनर की फिल्म 'डॉली की डोली' रिलीज हुई।
सोनम कपूर स्टारर यह फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रही।