पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Arjun Kapoor Became The Master Of Lovemaking Scenes

पहले परिणीति,अब साशा का मिला साथ, लवमेकिंग में एक्सपर्ट बन गए अर्जुन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अर्जुन कपूर जल्द ही यशराज की फिल्म 'औरंगजेब' में नज़र आयेंगे। दिलचस्प बात ये है कि अपनी फिल्म 'इशकजादे' की तरह अर्जुन 'औरंगजेब' में भी बोल्ड सीन देते हुए नज़र आयेंगे। फिल्म में उन्होंने साशा आगा के साथ लव मेकिंग सीन फिल्माए हैं। अर्जुन शुरू से ही बिंदास रहे हैं। उनके हिसाब से अगर ऐसे दृश्य फिल्म की मांग हैं तो वे उन्हें ज़रूर पूरा करेंगे बिना किसी झिझक के।

देखा जाए तो इमरान हाशमी के बाद इतने बिंदास तरीके से अगर कोई बोल्ड सीन दे सकता है और वो भी सभ्य तरीके से तो वो अर्जुन हैं।

'इशकजादे' में जहां उन्होंने परिणीती चोपड़ा के साथ कुछ बोल्ड दृश्य फिल्माए थे वहीं 'औरंगजेब' में वे साशा आगा के साथ दिखेंगे। साशा आगा - सलमा आगा की बेटी हैं और 'औरंगजेब' उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म है।

यशराज की फिल्मों में ज़्यादातर बोल्ड सीन देखने नहीं मिलता है। अर्जुन बहरहाल यशराज के वो पहले अभिनेता हैं जिन्होंने इतने बहतरीन बोल्ड सीन दिए हैं फिल्मों में।

'इशकजादे' भी यशराज की फिल्म थी जिसमें उन्होंने अच्छे खासे बोल्ड सीन किये थे और अब 'औरंगजेब' में। अर्जुन लव मेकिंग में एकदम बिंदास हो गए हैं। हालाकि देखा जाये तो वे यशराज के लिए कुछ हद तक इमरान हाश्मी के रास्ते पर चल पड़े हैं।

आगे देखिये अर्जुन के बोल्ड सीन्स की झलक तस्वीरों में...