पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफिल्म ‘औरंगजेब’ में एंग्री यंग मैन की भूमिका में आ रहे अर्जुन कपूर और एवरग्रीन ऋषि कपूर के लिए ट्रेलर का टीवी पर बार-बार रिपीट होना या हर प्रदेश के मॉल में जाना प्रमोशन का सही तरीका नहीं है।
ऋषि कपूर के अनुसार प्रोमो का टेलीविजन रोटेशन कई बार अच्छी खासी फिल्म की निगेटिव पब्लिसिटी भी कर देता
है। वहीं, अर्जुन ने बताया कि वे मीडिया और कैम्पेन के जरिए देश-विदेश के फैंस से कनेक्ट होकर फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं।
हाल ही में फिल्म के निर्माता- निर्देशक और स्टार कास्ट ने इसका प्रमोशन मुंबई की एक निर्माणाधीन इमारत में किया, क्योंकि फिल्म में बिल्डर्स और उनके षड्यंत्रों का चित्रण किया गया है।
कपूर स्टार्स भले ही प्रमोशन का डिफरेंट स्टाइल चाहते हों, लेकिन निर्माता की कोशिश दिल्ली-यूपी की जनता का दिल जीतने की है। इसलिए फिल्म के सभी सितारे अगले तीन दिनों तक गुड़गांव में प्रमोशन के लिए जाएंगे।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में परिवार, पैसा और पॉवर की लड़ाई आम होती है। अगले प्रमोशन्स में फिल्म की इसी थीम को टारगेट किया जाएगा।
देखिए इस यूनिक प्रमोशन की खास तस्वीरें:
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.