पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र के छोटे लाटसाहब बॉबी देओल आज अपना 46वां बर्थ डे मना रहे हैं। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बॉबी एक सफल अभिनेता के तौर पर भी जाने जाते हैं। उनकी दूसरी पहचान सनी देओल का छोटा भाई होना भी है। बॉबी ऐसे अभिनेता है जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान 90 के दशक में ही बना ली थी। उन्होंने 1995 में फिल्म 'बरसात' के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली जो सिल्वर स्क्रीन पर अपना रंग दिखाने में कामयाब रही।
बॉबी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। जिनका जन्म 27 जनवरी 1967 को मुंबई में हुआ था। बॉबी की दो बहन विजेयता और अजीता हैं वहीं दो बहन ईशा और आह्ना हैं जो धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमामालिनी से हैं। हेमामालिनी का नाम भारतीय सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। बॉबी देओल की शादी तान्या आहूजा से हुई। उनके दो बेटे भी हैं जिनके नाम आर्यमान और धरम हैं।
बतौर अभिनेता बॉबी ने भले ही फिल्मी करियर का आगाज 1995 में फिल्म 'बरसात' से किया लेकिन उन्होंने 1997 में 'धरम वीर' फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर धर्मेंद्र के बचपन का रोल निभाया था।
बॉबी देओल के करियर की हिट फिल्में और उनसे जुड़ी कई रोचक बातें आगे की स्लाइड पर पढ़ें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.