पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब अकड़ में आ गई हैं परिणीति चोपड़ा, जानें बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड में महज तीन फिल्म पुरानी और चौथी 'हंसी तो फंसी' की रिलीज का इंतजार कर रहीं परिणीति चोपड़ा की छवि बड़ी अकड़ू अभिनेत्री की हो गई है। इसकी पहली वजह ये है कि उन्होंने हाल ही में कई फिल्ममेकर्स के प्रस्ताव सीधे ठुकरा दिए। कहा जा रहा है कि वे खुद को खान स्टार्स जितना बड़ा समझ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, वे बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही डायरेक्टर्स को मना कर रही हैं।
जैसे, सुजीत सरकार की अमिताभ स्टारर बड़ी फिल्म 'पीकू' को ऐसे ही ठुकराया। जानने वाले कह रहे हैं कि परिणीति को अपने यशराज कनेक्शन पर बड़ा गुमान है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक सिर्फ करण जौहर की फिल्म (हंसी तो फंसी) साइन की है। हालांकि इन बातों को परिणीति स्वीकार नहीं करतीं। उन्होंने कहा, 'मैंने सुजीत सर से कहा था कि अगर यह फिल्म अगले साल बन रही हो तो मैं इसका हिस्सा जरूर बनना चाहूंगी, लेकिन वे मिस्टर बच्चन और इरफान खान की डेट्स बुक कर चुके थे।'
'हम साल में दो से तीन फिल्में ही कर सकते हैं और मैं हर रोल के लिए बहुत मेहनत करती हूं।' परिणीति ने कहा, 'जो लोग कहते हैं कि मैं नखरे दिखाने लगी हूं, उन्हें नहीं पता कि मैं कितनी मेहनत करती हूं। अप्रैल तक मैं 'दावत-ए-इश्क' की शूटिंग में व्यस्त हूं और मई से 'किल दिल' शुरू हो जाएगी। मैंने एक और बड़ी फिल्म भी साइन की है, जिसकी शूटिंग अगस्त से शुरू होने वाली है। जनवरी 2015 तक मेरी सब डेट बुक हैं।'
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरें...