मशहूर संगीतकार एआर रहमान का पूरा नाम अल्ला रक्खा रहमान होने की कहानी दिलचस्प है। दरअसल, उनके माता-पिता ने उनका नाम दिलीप कुमार रखा था, लेकिन टीन एज में आते-आते रहमान को इस नाम से चिढ़ होने लगी। अभिनेता दिलीप कुमार को पसंद करने के बावजूद उन्हें यह नाम पसंद नहीं आता था।
रहमान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सूफी गानों की शुरुआत से पहले वे अपनी बहन की शादी के लिए उसकी जन्मपत्री दिखाने एक हिन्दू ज्योतिषी के पास गए थे। इसी दौरान उन्होंने ज्योतिषी के सामने अपने नाम बदलने की भी बात कही।
अंतत: उन्होंने रहमान को दो नाम सुझाए। एक अब्दुल रहमान और दूसरा अब्दुल रहीम। जब रहमान ने यह बात अपनी मां को बताई तो उन्होंने नाम में अल्ला रक्खा जोडऩे की सलाह दी। इसके बाद रहमान ने अपना पूरा नाम अल्ला रक्खा रहमान यानी एआर रहमान रखा।
आगे की स्लाइड्स के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की कुछ अन्य बड़ी खबरें। तो कीजिए क्लिक और जानिए बॉलीवुड में चल रहा है क्या नया...