हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज हाल ही में एक अनजान शख्स के साथ पार्टी करती हुई देखी गईं। ये पार्टी सनडांस फिल्म फेस्टिवल में हो रही थी और सेलेना किसी ऐसे व्यक्ति के साथ नाच रही थीं, जिसे मीडिया ने उनके साथ इससे पहले कभी नहीं देखा है।
पीपल मैगजीन के मुताबिक ये 21 वर्षीया फॉर्मर डिज्नी स्टार इस इवेंट में इस अनजान शख्स के साथ काफी इंटीमेट दिख रही थीं। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि वो ऐसा अपनी आगामी फिल्म 'रडरलेस' के प्रमोशन के लिए ऐसा कर रही हैं। ये फिल्म 20 जनवरी को रिलीज हुई है।
सेलेना उस व्यक्ति के साथ अपने कुछ दोस्तों के साथ वेन्यू पर ही एक कॉर्नर में मस्ती कर रही थीं। सेलेना ने इस मौके पर कोजी स्वेटर और काले रंग की टाइट जींस पहन रखई थी। वैसे सारी अटकलों को एक किनारे रखते हुए सेलेना के एक दोस्त ने इस अनजान शख्स को सिर्फ एक दोस्त बताया है।
अगली स्लाइड: रीहैब सेंटर से लौटे जैक एफ्रॉन