फ्रेंच सिंगर और एक्ट्रेस वेनेसा पैराडिस इन दिनों जॉनी डेप के रिलेशनशिप को लेकर काफी खुश हैं। दरअसल वेनेसा 14 साल के लंबे समय तक हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। उनका कहना है कि एंबर हर्ड के साथ जॉनी का रिश्ता जुड़ जाने से वो बेहद खुश हैं।
वेनेसा के जॉनी डेप से दो बेटे हैं। वेनेसा ने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि जॉनी एंबर के साथ इंगेज हो गए हैं, उन्होंने तुरंत फोन करके जॉनी को बधाई दी थी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एंबर को एक रिंग पहने देखा गया था, तब वो जॉनी के साथ एक डेट पर गई थीं।
अगली स्लाइड: रिहाना ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट कीं टॉपलेस तस्वीरें