('कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सेट पर कपिल शर्मा और अभिनेता इमरान अब्बास नकवी को किस करती दादी)
मुंबई. 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का एक और धमाकेदार एपिसोड जल्द देखने को मिलेगा। इन दिनों कपिल अपनी पूरी टीम के साथ दुबई में अपने आने वाले एपिसोड्स की शूटिंग निपटा रहे हैं। हाल ही में कपिल ने अपने
फेसबुक पेज पर दुबई में शूट किया गया एक टीजर भी डाला था।
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के दुबई वाले एपिसोड में
बिपाशा बसु और इमरान अब्बास नकवी भी अपनी फिल्म 'क्रिएचर 3D' का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा दुबई में मीका और शान भी अपनी आने वाली फिल्म 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' का प्रमोशन करते दिखेंगे।
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के दुबई एपिसोड्स की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें कपिल के घर के सभी सदस्य हमेशा की तरह मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। पलक (
किकू शारदा) और दादी (अली असगर) अपने सिग्नेचर डांस मूव्स में दिख रहे हैं, तो गुत्थी (सुनील ग्रोवर) अपने अंदाज में नजर आ रही है।
आगे की स्लाइड में देखें 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के आने वाली एपिसोड से ली गई कुछ चुनिंदा तस्वीरें...