(फाइल फोटो- पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ आयुष्मान खुराना)
एक्टर बनने से पहले आयुष्मान खुराना की पहचान एक टीवी एंकर की रही है। आज आयुष्मान अपना 30वां बर्थ डे मना रहे हैं। 14 सितंबर, 1984 को उनका जन्म पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। उनका परिवार आज भी वहीं रहता है और आयुष्मान काम से ब्रेक मिलते ही परिवार के पास पहुंच जाते हैं।
आयुष्मान की पूरी पढ़ाई चंडीगढ़ में ही हुई है। स्कूलिंग के बाद उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर से ग्रैजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री ली है। ग्लैमर इंडस्ट्री में आने से पहले वो स्थानीय थिएटेर में 5 साल तक काम कर चुके थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात पत्नी ताहिरा से हुई थी। आयुष्मान के अनुसार, ताहिरा उनकी लाइफ की पहली और आखिरी लड़की हैं।
एमटीवी रोडीज से मिली पहचान
आयुष्मान ने अपना करियर एंकर और रेडियो जॉकी के तौर पर शुरू किया था, लेकिन उन्हें लोकप्रियता और पहचान तब मिली जब उन्होंने 2004 में शो एमटीवी रोडीज का दूसरा सीजन जीता। इससे पहले वो दिल्ली में बिग एफएम में आरजे हुआ करते थे। रेडियो के बाद आयुष्मान एमटीवी के कई शोज में वीडियो जॉकी बने और जल्द ही टीवी पर भी कई शो (इंडियाज गॉट टैलेंट, म्यूजिक का महामुकाबला) होस्ट करते नजर आए।
विक्की डोनर से किया बॉलीवुड डेब्यू
2012 में फिल्म ‘विक्की डोनर’ से उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली। स्पर्म डोनेशन पर आधारित इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और साथ ही आयुष्मान की एक्टिंग भी। फिल्म में उन्होंने एक गाना (पानी दा रंग...) भी गाया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू और गाने के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर जीता था।
बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर
आयुष्मान ने अपने बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप को अपना जीवन साथी चुना है। ताहिरा जब 16 साल की थीं, तब आयुष्मान की उनसे मुलाकात हुई थी। दोनों के परिवार भी एक-दूसरे को जानते थे। करीब 12 साल की पहचान को दोनों ने 2011 में शादी में बदला। इस कपल के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी, हैं। एक्टर की पत्नी होने के बावजूद ताहिरा लाइम लाइट से दूर हैं और चंडीगढ़ में ही रहती हैं। वो पेशे से ऑथर हैं।
फिल्मी करियर- विक्की डोनर (2012), नौटंकी साला (2013), बेवकूफियां (2014)
आगे की स्लाइड्स में देखें आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा और बॉलीवुड स्टार्स के साथ कुछ तस्वीरें...