पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Birthday Special: Sherlyn Chopra Turns 31 Today

B'DAY: कभी ऐसी दिखती थीं शर्लिन, 15 की उर्म में कराया था मेकओवर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
[फाइल फोटो- शर्लिन चोपड़ा]
मुंबई: बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन शर्लिन चोपड़ा बुधवार को 31 साल की हो गई है। शर्लिन का जन्म 11 फरवरी, 1984 को हैदराबाद में हुआ। उन्होंने 2002 में तेलुगु फिल्म 'वेंडी मैब्बू' के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वे बॉलीवुड फिल्म 'टाइम पास', 'रेड स्वस्तिक', 'दिल बोले हड़िप्पा', 'दोस्ती', 'रकीब', 'इट्स माय लाइफ' और 'गेम' में नजर आ चुकी हैं। शर्लिन ने 15 साल की उम्र में अपना मेकओवर करवाया। मेकओवर के बाद वह काफी बोल्ड हो गई और मिस अांध्रा बनी।
मशहूर मैगजीन प्लेबॉय के लिए न्यूड फोटोशूट करवाकर सुर्खियों मे आई शर्लिन चोपडा को वॉलपेपर क्वीन भी कहा जाता है क्योंकि उनके वॉलपेपर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाते हैं। वे बेहद ही बोल्ड और सेक्सी अंदाज में फोटोशूट करने के लिए फेमस है। 2013 में उनका म्यूजिक एल्बम 'बैड गर्ल' भी रिलीज हुआ है।
फिल्मों के साथ शर्लिन टीवी शोज में भी नजर आईं है। उन्हें जब पहली बार रियलिटी शो बिग बॉस ऑफर किया गया तो उन्होंने बॉथरूम में भी कैमरे लगाने की जिद की और कहा कि वे कैमरे के सामने नहाना पसंद करेंगी। हालांकि, शर्लिन की जिद नहीं मानी गई, बाद में वे इस शो में नजर आईं, लेकिन किसी को भी प्रभावित नहीं कर पाई। उन्हें नापसंद किया गया और कुछ दिनों में ही वे इस शो से बाहर हो गईं। शर्लिन टीवी शो स्पिट्सविला सीजन-6 की होस्ट भी रह चुकीं है। जल्द ही शर्लिन फिल्म 'कामासूत्र-3डी' में दिखाई देंगी।

शर्लिन के बर्थडे के मौके पर स्लाइड्स में क्लिक कर देख सकते है उनकी अनदेखी और ग्लैमरस फोटोज-