मुंबई. टीना मुनीम अपना 59वां बर्थडे मनाने जा रही हैं। गुजराती फैमिली में जन्मी टीना बचपन से ही ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बनना चाहती थीं। उन्हें शुरू से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। महज 21 साल की उम्र में फिल्म 'देश परदेश' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली टीना ने 'लूटमार', 'मनपसंद', 'रॉकी', 'सौतन' और 'कर्ज' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं टीना...
टीना ने साल 1975 में इंटरनेशनल टीन प्रिसेंस कॉन्टेस्ट, अरूबा (स्पेन) में इंडिया की तरफ से पार्टिसिपेट किया था। यहां उन्हें मिस फोटोजेनिक और मिस बिकिनी का अवॉर्ड मिला। इस शो में ही देव आनंद ने टीना को पहली बार देखा था और उन्हें अपनी फिल्म ‘देश-परदेश’ के लिए साइन किया। हालांकि, टीना बड़ी मुश्किल से इस फिल्म के लिए मानी, क्योंकि वो फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए पेरिस जाना चाहती थीं।
जानें टीना की लाइफ के दिलचस्प Facts...
-गुजराती जैन परिवार में जन्मी टीना का असली नाम निव्रुती मुनीम है।
-टीना, अपने 1 भाई और नौ बहनों में सबसे छोटी हैं।
-टीना की बड़ी बहन भावना मॉडलिंग में थीं, इसलिए टीना भी मॉडल बनना चाहती थीं।
-टीना अपने पति अनिल अंबानी से उम्र में दो साल बड़ी हैं। टीना का जन्म 1957 में हुआ था, जबकि अनिल का 1959 में।
-टीना के अनमोल और अंशुल नाम के दो बेटे हैं।
-कहा जाता है कि साल 2008 में टीना के बर्थडे के मौके पर अनिल ने उनके लिए एक लग्जरी याट खरीदी थी, जिसका नाम टियान (Tian) था। ये नाम अनिल और टीना के नाम के फर्स्ट लेटर को मिलाकर बना था।
-टीना सीनियर सिटीजन्स के लिए मुंबई में हार्मोनी फाउंडेशन चलाती हैं। इसी तरह न्यू आर्टिस्ट्स को प्रमोट करने के लिए वो हार्मोनी आर्ट फाउंडेशन चलाती हैं।
-टीना शॉपिंग के लिए अमेरिका जाना पसंद नहीं करतीं। उनकी माने तो वो बहुत खर्चीली हैं और अगर उन्हें पसंद आ जाए, तो वो पूरा मार्केट भी खरीद सकती हैं। इसलिए वो ऐसी जगहों पर जाने से बचती हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए टीना की चुनिंदा PHOTOS…