('लिंगा' में रजनीकांत का लुक और रियल लाइफ में रजनीकांत)
मुंबई. साउथ के सुपरस्टाररजनीकांत 65 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर यानी शुक्रवार (12 दिसंबर) को उनकी फिल्म लिंगा रिलीज हुई है। लिंगा के जरिए रजनीकांत चार साल बाद पर्दे पर नजर आ रहे हैं। कहने को तो रजनीकांत इसी साल बनीं फिल्म कोचडयान में भी नजर आए थे, लेकिन यह एक एनिमेशन फिल्म थी। उनकी लास्ट रिलीज 2010 में आई फिल्म एंथिरन (रोबोट) थी। फिल्मों में रजनीकांत ने बिजनेसमैन से लेकर आम आदमी तक की भूमिकाएं अदा की हैं, लेकिन असल जिंदगी में रजनीकांत बेहद साधारण जीवन व्यतीत करते हैं।
लुंगी पहन कर आते हैं नजर
रजनीकांत की लाइफस्टाइल बेहद साधारण है। फिल्मों में जहां वे चमक-दमक भरे किरदारों को भी
खूबसूरती से निभा जाते हैं वहीं असल जिंदगी में वह दक्षिण भारतीय लिबास में नजर आते हैं। रजनीकांत सामान्य तौर पर लुंगी और शर्ट पहने हुए नजर आते हैं।
गोल्ड पहनने से भी ऐतराज
साउथ के अधिकतर स्टार्स जहां गोल्ड पहने हुए नजर आते हैं, वहीं रजनी को इसका भी शौक नहीं। साधारण चप्पलों में भी रजनी कई दफा सार्वजनिक कार्यक्रमों या फैन से मुलाकात करने के लिए पहुंच जाते हैं। उनकी यही सिंपलीसिटी उनकी लोकप्रियता को कई गुना बढ़ा देती है।
योग और ध्यान है आदत में शुमार
रजनीकांत बेहद धार्मिक व्यक्ति हैं। रजनीकांत की सुबह की शुरुआत सैर से होती है। योग और मेडिटेशन भी उनके रुटीन कार्यों का हिस्सा हैं। रजनीकांत सड़क से सफर करना पसंद करते हैं। एंथिरन फिल्म की रिलीज के बाद रजनी हिमालय की सैर पर निकल गए थे, जिसकी तस्वीरें उनके दोस्तों ने शेयर की थी। इन तस्वीरों में रजनीकांत बेहद साधारण शख्सियत की तरह सड़क किनारे खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं।
आगे की स्लाइड में देखें रजनीकांत की कुछ चुनिंदा तस्वीरें जो रजनीकांत की सिंपल लाइफस्टाइल की झलक देती हैं...