म्यूजिक लीजेंड बॉब डिलेन के बारे में दो बड़ी खबरें हैं। पहली तो ये कि वो सुपर बाउल के एक कॉमर्शियल में कास्ट किए जा रहे हैं। दूसरी खबर ये है कि उनका 1966 का हिट सॉन्ग 'आई वॉन्ट यू' को एक दूसरे विज्ञापन में यूज किया जाएगा। 74 वर्षीय बॉब पेशे से सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं और वो जिस कॉमर्शियल में नजर आएंगे वो एक ऑटोमोबाइल का विज्ञापन होगा।
ये खबर हाल ही में रोलिंग स्टोन मैगजीन में प्रकाशित हुई थी। डिलेन एक बड़े एंटरटेन्मेंट स्टार हैं। वैसे अभी ये नहीं पता चला है कि उनका दूसरा गाना किस विज्ञापन में प्रयोग किया जाएगा। बीते दशक में बॉब अचानक से 2004 में विक्टोरिया सीक्रेट कॉमर्शियल में कास्ट किए गए थे। तब किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी।
इसके बाद उन्होंने 2006 में एप्पल का एक विज्ञापन किया था। साथ ही 2007 में कैडिलेक के लिए भी एक विज्ञापन शूट करवाया था। अब 2014 में डिलेन कार का विज्ञापन करने जा रहे हैं। बॉब का 1966 वाला जो गाना विज्ञापन में लिया जाने वाला है, उसका टाइटल है, 'आई वॉन्ट योर सरफेस्ड ऑनलाइन'।
आगे की स्लाइड्स के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं हॉलीवुड की कुछ अन्य बड़ी खबरें। तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और जानिए हॉलीवुड की बड़ी खबरें...