फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित देओल परिवार के बेटे और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल का 27 जनवरी को जन्मदिन था। बॉबी देओल ने अपना 46वां जन्मदिन मनाया। बॉबी ने अपने फिल्मी करियर मे 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें उनकी 1995 में आई फिल्म 'बरसात' के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था।
इसके अलावा साल 2002 में आई फिल्म 'हमराज' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है। बॉबी ने अपने करियर में अधिकतर थ्रिलर फिल्मों में काम किया है। 'बादल', 'अजनबी', 'हमराज', 'अपने', 'गुप्त', 'जुर्म', 'बिच्छू', 'अजनबी', 'दोस्ताना' और 'यमला पगला दीवाना' उनके करियर की कुछ उल्लेखनीय फिल्में हैं।
मुंबई में जन्मे बॉबी की अधिकांश पढ़ाई अजमेर में हुई है। बॉबी की पत्नी तान्या आहूजा हैं। उनके दो बेटे हैं। बॉबी के बेटों का नाम आर्यमान और धरम है। बॉबी के जन्मदिन के इस मौके पर हम आपको दिखाने जा रहे हैं देओल परिवार की कुछ तस्वीरें।
आगे की स्लाइड पर कीजिए क्लिक और देखिए देओल खानदान की खास तस्वीरें...