पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood 100 Years Tribute By Bappi Lahiri

हिंदी सिनेमा के सौ सालों को, माय एफएम का गानें से सलाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड के सौ साल पूरे होने के जश्न में आपका अपना रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम भी शरीक हो गया है। माय एफएम की टीम ने बॉलीवुड के सम्मान में एक गाना “बॉलीवुड हैं हम” बनाया है। इस गाने के बोल अलग अलग जमाने की फिल्मों के नाम से लिए गए हैं। गुरूवार शाम जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर बप्पी लाहिरी ने माय एफएम के गाने को लांच किया। बप्पी लाहिरी के मुताबिक माय एफएम का ये बॉलीवुड सांग काफी इनोवेटिव है और इसमें फिल्मों के नामों को बखूबी पिरोया गया है।
बॉलीवुड की पहली फिल्म राजा हरीशचंद्र थी। इस साइलेंट फिल्म को दादा साहब फाल्के ने बनाया था और मुंबई में 3 मई 1913 को इसकी स्क्रीनिंग की गई थी। आज बॉलीवुड को 100 साल पूरे हो चुके हैं और तब से अब तक भारतीय सिनेमा ने कई बदलाव देखे हैं। आज देश में हर साल करीब 1000 फिल्में रिलीज होती हैं। 122 बिलियन रुपए से ज्यादा कीमत वाले बॉलीवुड का शुमार देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्रीज में होने लगा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉर्स एंड इंडस्ट्री के मुताबिक बॉलीवुड हर साल 7 से 10 फीसदी की दर से तरक्की कर रहा है।
देश में बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगू, पंजाबी, भोजपुरी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों का भी बड़ा बाजार है। ये फिल्में कभी आको हंसाती हैं तो कभी रुलाती हैं। आप खलनायक से नफरत करते हैं तो कभी सामाजिक कुरीतियों से लड़ते हीरो में आपको खुद का अंश दिखाई देता है। कुल मिलाकर कहें तो फिल्में हमारी आपकी जिंदगी से सीधा वास्ता रखती हैं। तभी फिल्मों को समाज का आईना भी कहा जाता है। फिलहाल शोले, मदर इंडिया, लगान, थ्री ईडियट्स और स्लम डॉग मिलेनियर जैसी फिल्में बनाने वाले बॉलीवुड को माय एफएम सलाम करता है। जियो दिल से।