मुंबई। गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रीना राय ने अपना वजन एक साल में 25 किलो तक कम किया है। खबर है कि इसके लिए उन्होंने बेरियाट्रिक सर्जरी कराई है। इस सर्जरी से मोटापे के चरम पर पहुंच चुके रोगियों का वजन कम करने में मदद मिलती है। यह पेट और आंतों के ऑपरेशन जैसा होता है, जिससे अतिरिक्त मांस निकाला जाता है। रीना राय आखिरी बार साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' में नजर आई थीं। रीना राय की तरह ही और भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी बॉडी और वजन को लेकर कॉन्शियश रहती हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिल्मों में सफलता और ग्लैमरस लुक के लिए न सिर्फ अपना वजन घटाया, बल्कि आज बॉलीवुड की
खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। आइए, जानते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसे ही एक्ट्रेसेस को, जिन्होंने ग्लैमरस लुक के लिए अपना वजन घटाया।
क्या है बेरियाट्रिक सर्जरी
यह तीन तरह की होती है, जिसमें लैप बैंड, स्लीव गैस्ट्रिकटॉमी और गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी शामिल है। ये सर्जरी लेप्रोस्कोपिक तरीके से होती हैं। लैप बैंड सर्जरी के बाद खाने की क्षमता काफी हद तक कम हो जाती है। इस सर्जरी के बाद डेढ़ से दो साल में में वजन 60-65 फीसदी तक कम हो जाता है। इसमें सामान्यत: 2 से 3 लाख रुपए का खर्च आता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को, जिन्होंने अपना वजन किया कम...