पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Actresses Who Can't Talk Fluently Hindi

हिंदी दिवस : टूटी-फूटी हिंदी से चल रहा काम, बॉलीवुड में खूब कमा रहीं नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : कैटरीना कैफ और सनी लियोनी)

मुंबई. पूरी दुनिया में बीते रोज हिंदी दिवस मनाया गया। मनोरंजन जगत में इस भाषा का बड़ा ही महत्व है। खासतौर से भारत की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड का तो आधार ही हिंदी है। इस इंडस्ट्री को हिंदी सिनेमा के रूप में भी जाना जाता है। वैसे तो यहां काम करने के लिए स्टार्स को हिंदी आनी जरूरी है, लेकिन कई एक्ट्रेस ऐसी भी यहां आईं, जिन्हें शुरुआती दौर में यह भाषा नहीं आती थी। यहां तक कि आज भी इनमें से कई एक्ट्रेसेस की आवाज को डब कराया जाता है।ऐसी एक्ट्रेसेस बॉलीवुड में सफलता पूर्वक काम कर रही हैं, लेकिन अभी भी उनके मुंह से टूटी-फूटी हिंदी ही सुनने को मिलेगी। इस पैकेज के जरिए जानते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस पर एक नजर :
कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड की सबसे महंगी और सफलतम एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन आज भी वे हिंदी ठीक से नहीं बोल पाती हैं। हांग कांग में जन्मी कैट मुंबई मॉडलिंग के सिलसिले में आई थीं, लेकिन उनकी किस्मत में बॉलीवुड एक्ट्रेस बनना लिखा था। शुरुआती दौर की फिल्मों में कैट की आवाज को डब किया जाता था। 'मैंने प्यार क्यों किया', 'सरकार' और 'हम को दीवाना कर गए' जैसी कई फिल्मों में उनकी आवाज को डब किया गया है। अक्षय कुमार स्टारर 'नमस्ते लंदन' में कैटरीना ने पहली बार अपनी आवाज किसी में दी थी। कम ही लोग जानते होंगे कि आज वे जितनी भी हिंदी बोल सकती हैं, उसका श्रेय सुपरस्टार सलमान खान को जाता है। उन्होंने ही कैट को इंडस्ट्री में एंट्री दिलाने के लिए हिंदी की ट्रेनिंग दिलाई थी।
आगे की स्लाइड्स में जानें ऐसी ही कुछ और एक्ट्रेसेस के बारे में...