पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Celebrities And Their Tussles With Media

दीपिका, कैटरीना, रणबीर, मीडिया पर फूट चुका है इन स्टार्स का गुस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों एक अंग्रेजी अखबार से नाराज हैं और उसपर अपना गुस्सा भी जाहिर कर चुकी हैं। क्‍लीवेज पर लिखी गई एक खबर पर विरोध जताने के बाद उनको हर तरफ से सपोर्ट भी मिल रहा है।
बॉलीवुड स्टार्स और मीडिया के बीच इस तरह के विवाद होना कोई नई बात नहीं। कुछ समय पहले जहां मुंबई के फोटोग्राफार्स ने सलमान खान और श्रद्धा कपूर पर बैन लगा दिया था, तो वहीं रणबीर कपूर और संजय दत्त जैसे स्टार्स भी मीडिया पर गुस्सा निकाल चुके हैं।
पिछले साल कैटरीना कैफ की रणबीर कपूर के साथ स्पेन में छुट्टियां बिताते हुए तस्वीरें लीक हो गईं थीं। इन तस्वीरों के भारतीय मीडिया में आने के बाद कैटरीना का मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा था। उन्होंने बकायदा एक लेटर लिखते हुए कहा था कि, 'मीडिया उनकी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रहने दे, स्पॉटलाइट से दूर रखें।'
कैटरीना का कहना था कि वो मीडिया की इस तरह की एप्रोच से काफी दुखी हैं। रणबीर कपूर ने भी इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि कैटरीना उनकी पुरानी दोस्त हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कुछ ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल चुके हैं...