पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जानिए कैसा होगा शाहरुख, काजोल सहित इन 10 स्टार्स का 'Valentine Day'

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी वेलेन्टाइन डे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, काजोल, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और करीना कपूर सहित कई स्टार्स के नाम शामिल हैं। हर कोई इस दिन को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करना चाहता है। तो आइए जानते हैं कि कैसा होगा इन स्टार्स का 'वेलेन्टाइन डे'।
1. शाहरुख खान
शादी से पहले मैं गौरी के लिए पोयम लिखा करता था। हालांकि, वो अच्छी तो नहीं होती थी लेकिन उसे खुश करने के लिए काफी होती थी। इसके अलावा मैं उसे ग्रीटिंग्स, फूल और चॉकलेट देकर इम्प्रैस करने की कोशिश करता था। गौरी को वेलेन्टाइन मनाना बहुत पसंद है, इसलिए मैं हर साल ये दिन सेलिब्रेट करता हूं। अगर कभी गलती से भी मैं गौरी के साथ वेलेन्टाइन मनाना भूल जाऊं तो मेरा पूरा साल खराब जाता है। यहीं वजह है कि मैं कभी भी गौरी को नाराज नहीं करता।
2. काजोल
मैं बहुत रोमांटिक हूं। यहीं, वजह है कि अजय को मेरे खुशी के लिए हर साल वेलेन्टाइन डे मनाना ही पड़ता है। हालांकि, दूसरे शादीशुदा मर्दों की तरह अजय को भी ये दिन सेलिब्रेट करना दिखावा लगता है। मेरी दिली इच्छा है कि अजय मेरे नाम का टैटू बनवाएं, लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं हैं। जिस अजय मेरी ये ख्वाहिश पूरी करेंगे वो मेरा असली वेलेन्टाइन होगा। वैसे शादी के बाद से अब तक अजय ने हर वेलेन्टाइन पर मुझे खास गिफ्ट्स दिए हैं, जिन्हें मैने अब तक संभालकर रखा है। वो मेरी रियल लाइफ के ऑल टाइम फेवरेट हीरो हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए बाकी स्टार्स के वेलेन्टाइन डे प्लान के बारे में...
खबरें और भी हैं...