परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ खानें और लजीज व्यंजनों पर आधारित है। फिल्म में पाक कला में निपुण हीरो लड़की को पटाने के लिए तरह-तरह की चीजें बनाता है। दोनों स्टार फिल्म का प्रमोशन भी फूड यात्रा के साथ ही कर रहे हैं।
फिल्म में शेफ की भूमिका निभा रहे आदित्य ने कहा कि मुझे कोई ट्रेडिशनल डिश बनानी तो नहीं आती, पर मैगी और ऑमलेट बना लेता हूं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भले ही कुछ डिश बनानी ना आई हो, लेकिन किचन को हैंडल करना आ गया।
आदित्य कहते हैं इस फिल्म का नाम जरूर खाने पर है, लेकिन इसमें आपको हर वक्त खाने की चींजे नहीं दिखाई देंगी। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है, जिसमें हर किसी को अपनी कहानी नजर आएगी।
हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड में खाने को लेकर या इसके टाइटिल से फिल्म बनी हो। इसके पहले भी लंच बॉक्स, बावर्ची और चीनी कम जैसी फिल्में बन चुकी हैं। किसी में हीरो शेफ या बावर्ची बना, तो किसी फिल्म में खाने से ही लव स्टोरी शुरू हुई।
आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में....