पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर जगदीश माली का सोमवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। जगदीश बॉलीवुड एक्ट्रेस अंतरा माली के पिता थे। उन्होंने नानावती अस्पताल में आज सुबह ग्यारह बजकर बीस मिनट पर अंतिम सांस ली।
जगदीश को पिछले दिनों स्वास्थ्य ख़राब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय से वह मानसिक रूप से भी काफी परेशान चल रहे थे। शराब की लत की वजह से वह डिप्रेशन के भी शिकार थे।
सोमवार की शाम लगभग पांच बजे उनका अंतिम संस्कार माहिम के शिवाजी पार्क श्मशान में किया गया। माली की बेटी अंतरा माली अपने पिता के अंतिम संस्कार में मौजूद थीं।
माली को अंतिम विदाई देने में बॉलीवुड ने कोई रूचि नहीं दिखाई। रानी मुखर्जी की कजिन शरबानी मुखर्जी और निर्देशक अशोक पंडित,दीप्ति भटनागर और इक्का-दुक्का हस्तियों के अलावा कोई भी बॉलीवुड से जुडी हस्तियां जगदीश माली के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची।
देखिए जगदीश माली के अंतिम संस्कार की तस्वीरें:
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.