(फाइल फोटो : शक्ति कपूर और श्रद्धा)
श्रद्धा कपूर ने अपने छोटे से करियर में बड़ी सफलता पा ली है। एक्ट्रेस बनने के साथ-साथ वे आजकल गायकी में भी लक आजमा रही हैं, लेकिन आज भी वे सबसे ज्यादा प्राथमिकता अपने पिता यानी शक्ति कपूर की फिल्मों को देती हैं। किसी भी इंटरव्यू में वे शक्ति कपूर की तारीफ करते नहीं थकतीं। वे अक्सर कहा करती हैं कि उनके पिता ने अपने करियर में 700 से ज्यादा फिल्में की हैं। लिहाजा, श्रद्धा शक्ति कपूर का नाम गिनीज बुक में दर्ज कराना चाहती हैं।
उनकी माने तो बॉलीवुड में ऐसा कोई भी हीरो या विलेन नहीं है, जिसने अपने करियर में इतनी फिल्में की हों। सुना है कि श्रद्धा ने शक्ति का नाम गिनीज बुक में दर्ज कराने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें अनुष्का और कंगना से जुड़ी कुछ इनसाइड गॉसिप्स...