पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Stars And Their Live In Relationships

बिन शादी किए ब्वॉयफ्रेंड के रहीं साथ यह एक्ट्रेसेस, कुछ हो गईं प्रेग्नेंट तो किसी को मिला धोखा!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना आज के समय में एक आम बात हो गई है। सोहा अली खान भी अब अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल खेमू के साथ रिलेशनशिप में रह रही हैं। उन्होंने हाल ही में बयान दिया है कि वह लिव इन में रहकर काफी खुश हैं। उनके लिए शादी सिर्फ कागज़ी कार्यवाही की तरह है जिसे वह जब चाहें अंजाम दे सकती हैं।

लिव इन में रहकर भी उन्हें शादी शुदा होने का ही एहसास होता है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं हो रहा है, पहले के स्टार्स भी लिव-इन में रहा करते थे। ऐसे में अगर कहा जाए कि बॉलीवुड में लिव-इन में रहना एक कल्चर सा हो गया है तो यह कोई गलत बात नहीं होगी।

आए दिन किसी ना किसी के लिव-इन में रहने की बात सुनने में आती ही रहती है। कभी तो लिव-इन में रहने के बाद कपल शादी कर लेते हैं तो कभी वे अलग भी हो जाया करते हैं।

आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में जो लिव-इन में रह चुके हैं। तो आइए जानते हैं कौन हैं वो स्टार्स जो लिव-इन में रह चुके हैं या रह रहे हैं। और साथ ही जानते हैं कि कैसा रहा इनका अनुभव, वे साथ रहे या एक दूसरे को छोड़ दिया-