पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशोबिज: नाम,पैसा और शोहरत का ऐसा कॉकटेल है जिससे रातोंरात आपकी दुनिया बदल जाती है।अगर आप इस चकाचौंध भरी दुनिया में खुद को संभालने में सक्सेसफुल हो गए तो आप जिंदगी भर अपने सपनों की दुनिया को हकीकत में बदल सकते हैं।
कई बॉलीवुड हस्तियां इसका जीता जागता उदाहरण हैं जिनके पास पहले कुछ नहीं था मगर अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने वह बुलंदियां छू लीं जिसकी ख्वाहिश कर किसी को होती है। मगर यह दुनिया जितनी रंगीन दिखाई देती है, हकीकत में इसका दूसरा पक्ष भी है जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।
इस इंडस्ट्री में जो सफल है लोग उसी को पूछते हैं और जो चला गया,उसका नामलेवा कोई नहीं। ऐसा ही कई स्टार्स के साथ हुआ जो अपने समय में ग्लैमर इंडस्ट्री में जबरदस्त फेमस थे, उनके पास नाम और पैसा सब कुछ था मगर अचानक यह ऐसे गायब हुए और नाकामी हाथ लगने से अर्श से फर्श पर जा पहुंचे कि कई बार इतनी बुरी हालत में मिले कि लोग इन्हें पहचान नहीं पाए। कुछ तो अकेलेपन की वजह से किसी पागल खाने में तो कुछ गम में ही मर गए।
अंतरा माली के पिता और फेमस फोटोग्राफर जगदीश माली को मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते देखा गया जिसके बाद इंडस्ट्री का एक और चेहरा सामने आया. जगदीश को मिंक बरार नाम की मॉडल ने पहचाना, उन्हें खाना खिलाया और फिर सलमान खान की कार से उन्हें घर पहुंचाया गया।
जगदीश मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं लग रहे थे और फटे-पुराने कपडे पहने थे जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इन दिनों कितनी बुरी जिंदगी बसर कर रहे हैं। आज सुबह उनकी मौत हो गयी है। वह काफी समय से बीमार थे और आज मुंबई में चल बसे।
आइये नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही बॉलीवुड से जुडी हस्तियों पर जिन्होंने माली की तरह ही जिंदगी में बहुत ही बुरे दिन देखे,कुछ चल बसे और कुछ गुमनामी में खो गए:
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.