पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअपने गालों में पड़ने वाले डिंपल से लोगों को दीवाना बनाने वाली प्रिटी जिंटा ने 31 जनवरी को अपनी जिंदगी के 38 साल पूरे कर लिए। उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने वाली प्रिटी ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ कई चीजों में किस्मत आजमाई। जहां किसी में उन्हें कामयाबी मिली तो कहीं उनका दामन कामयाबी से महरुम रह गया। 1998 में उन्होंने फिल्म 'दिल से' के साथ अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद कभी प्रिटी ने पलट कर नहीं देखा और उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी जिसके चलते वो इंडस्ट्री की नंबर वन हीरोइन भी बन गई। हिन्दी के साथ उन्होंने तेलुगु और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया।
प्रिटी के सफल फिल्मी करियर का टर्निंग प्वाइंट उस वक्त रहा जब उन्होंने क्रिकेट में अपनी दिलचस्पी दिखाई। प्रिटी की जिंदगी का ये वो समय था जब वो एक के बाद एक सफल फिल्म दे रही थीं और उनके फैन्स की लिस्ट दिन दूनी और रात चौगुनी हो रही थी। वो चाहती तो अपने फिल्मी करियर को आगे बढ़ाकर कामयाबी के सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंच सकती थीं लेकिन उन्होंने अपने कदमों को क्रिकेट की तरफ मोड़ दिया और उनका सफल फिल्मी करियर चौपट हो गया।
प्रिटी को क्यों हुआ क्रिकेट से लगाव और उनके सफल फिल्मी करियर पर क्यों लगा ग्रहण, जानने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.