('भाग मिल्खा भाग' के पोस्टर में फरहान अख्तर की जगह ब्रह्मानंदम और दाएं अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के लुक्स में बनाई गई ब्रह्मानंदम की तस्वीर)
मुंबई. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से पॉपुलर हुए कॉमेडियन ब्रह्मानंदम की लोकप्रियता साउथ ही नहीं बल्कि नार्थ इंडिया में भी है। साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) में ब्रह्मानंदम को बेस्ट कॉमेडियन का अवॉर्ड दिया गया है।
फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और चेहरे की अजीब भाव-भंगिमाओं से अपने किरदार में जान डालने वाले ब्रह्मानंदम की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर भी बहुत है। ब्रह्मानंदम अब तक 1000 से ज्यादा तेलुगु फिल्मों में अभिनय कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।
ब्रह्मानंदम की लोकप्रियता का अंदाजा
गूगल पर उनके नाम को सर्च करने से ही लगाया जा सकता है। इसके अलावा कई
फेसबुक पेजेज भी इस कॉमेडियन के नाम से बने हैं। उनके फैन्स ने उनकी तस्वीरों को बराक ओबामा, मोनालिसा और
शाहरुख खान से लेकर लालू प्रसाद यादव तक के लुक में इफेक्ट दिया है। इस तरह की लोकप्रियता किसी भी बॉलीवुड कॉमेडियन या फिर इंडियन के कॉमेडियन को आज तक नहीं मिली है।
गूगल इमेजेज पर ब्रह्मानंदम कॉमिक लिखते ही हजारों फोटो खुलकर सामने आती हैं। मजेदार बात यह है कि यह सिंगल विंडो में नहीं बल्कि अलग-अलग कैटेगरी में शो होती हैं। इन तस्वीरों में ब्रह्मानंदम को पॉपुलर इंडियन फिल्मों के पोस्टर्स में हीरो की तरह दिखाया गया है।
इसके अलावा चर्चित हस्तियों जैसे अन्ना हजारे, ओसामा बिन लादेन, सत्य श्री साईं और चे ग्वेरा के लुक में भी ब्रह्मानंदम की तस्वीरें बनाई गई हैं। इस रिपोर्ट में हम आगे ब्रह्मानंदम की ऐसी ही चुनिंदा तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आपको स्वत: ही हंसी आ जाएगी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए सोशल मीडिया से ली गई तेलुगु फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन ब्रह्मानंदम की 33 चुनिंदा FUNNY तस्वीरें...