WARNING - GRAPHIC CONTENT - पुरुषों के साथ बलात्कार कर उन्हें वीभत्स तरीके से मारने वाले जेफ्री लियोनेल डैमर के अपराध हद दर्जे के घिनौने और अमानवीय थे। इस खबर में दिखाई गई तस्वीरें डैमर की क्रूरता को प्रदर्शित करती हैं। तस्वीरें विचलित कर सकती हैं।
कई बार मानसिक विकृतियों के कारण इंसान क्रूरता और सनकीपन की हदें पार कर जाता है। 'द बचर ऑफ रोस्तोव' के नाम से कुख्यात यूक्रेन के एंड्रे चिकातिलो और विस्कॉन्सिन के एडवर्ड थियोडोर अलावा ब्रूटल सीरियल किलर्स की फेहरिस्त में जेफ्री लियोनेल डैमर का नाम भी शामिल है।
डैमर उन सीरियल किलर्स की लिस्ट में शामिल है, जो पुरषों का बलात्कार कर उनकी वीभत्स हत्या के लिए कुख्यात था। 17 पुरुषों की हत्या करने वाले डैमर पर तीन फिल्में भी बनाई जा चुकी हैं। सन् 1993 में डेविड आर. ब्राउन ने 'जेफ्री डैमर: द सीक्रेट लाइफ', 2002 में डेविड जैकब्सन ने 'डैमर' और 2006 में रिच एम्बलर ने 'रेसिंग जेफ्री डैमर' बनाई। यही नहीं, डिस्कवरी चैनल ने डैमर पर आधारित 6 एपिसोड की एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'मोस्ट इविल' भी बनाई।
डैमर ने सन् 1978 से 1991 के बीच 17 पुरुषों और लड़कों की हत्या की। डैमर के हत्या के तरीकों में बलात्कार, अंगच्छेदन, नेक्रोफीलिया और नरभक्षण शामिल था। कानूनी जांच में सामने आया कि वह पुरुषों से बलात्कार करने के बाद उनकी हत्या कर देता था। यही नहीं, वह हत्या के दौरान विक्टिम की तस्वीरें भी खींचता था। इंटरनेट पर मौजूद क्राइम रिकॉर्ड में दर्ज है कि डैमर अपने शिकार की हत्या के बाद उन पोजिशन्स में तस्वीरें भी खींचता था, जिस पोजिशन्स में वह उनके साथ बलात्कार करता था।
क्रूरता की सारी हदें पार करने वाले साइको किलर डैमर की ज़िंदगी और अपराधों की विस्तृत जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स क्लिक करें।