पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Confession Of Anushka Sharma Revealed In A Interview

रिलेशनशिप पर बोलीं अनुष्का, "विराट ने सब कुछ साफ कर दिया है..."

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अनुष्का शर्मा)
अनुष्का शर्मा इन दिनों काफी खुश लग रही हैं। एक तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पीके’ को अच्छा बज मिल रहा है। दूसरा क्रिकेटर विराट कोहली के साथ उनकी लव लाइफ भी अच्छी चल रही है।
dainikbhaskar.com से चर्चा के दौरान अनुष्का शर्मा ने विराट से अपने रिलेशनशिप के बारे में चर्चा की। साथ ही कैटरीना कैफ से अपनी दोस्ती और रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे को-स्टार्स से बॉन्डिंग को लेकर भी उन्होंने दिल की बात कही।
विराट कोहली से रिलेशनशिप पर
विराट से रिलेशनशिप पर अनुष्का शर्मा का कहना था, “मुझे लगता है विराट ने सब कुछ क्लियर कर दिया है। ये समझने वाली बात है कि यदि हम साथ में घूम रहे हैं तो निश्चित ही रिलेशनशिप में हैं। पर इन बातों को मैं अपने दोस्तों और करीबियों से डिस्कस करूंगी, ना कि पूरी दुनिया से। ये हमारा रिश्ता है और इसके बारे में हम बात करना नहीं चाहते। आप लोग (मीडिया) हमें कहीं भी देख सकते, लेकिन अपने रिश्ते को साबित करने के लिए हमें किसी को कोई प्रूफ या स्टेटमेंट देने की जरूरत नहीं। इस बारे में बात नहीं करने की वजह ये है कि फिर मीडिया कई ओछे सवाल पूछेगा, जैसे आप वैलेंटाइन डे पर क्या कर रहे हैं ? आपकी मुलाकात कब और कैसे हुई थी ? हमने एक-दूसरे को क्या बर्थ डे गिफ्ट दिए ?... हमारा रिश्ता साफ है और सबके सामने है।”
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें अनुष्का शर्मा की लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों पर क्या है उनकी राय...