मुंबई. वेलेन्टाइन वीक चल रहा है, लेकिन बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के फैन्स के लिए इस बार वेलेन्टाइन खुशियां नहीं बल्कि गम लेकर आया है। क्योंकि हाल ही में ऐसी कई जोड़ियों का ब्रेकअप हुआ है, जो पिछले कई सालों से साथ थीं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 5 कपल्स के बारे में जो अब साथ नहीं हैं। इन जोड़ियों का हुआ ब्रेकअप...
ब्रेकअप करने वाली इन जोड़ियों की लिस्ट में रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ, दिव्यांका त्रिपाठी-शरद मल्होत्रा, फरहान अख्तर- अधुना अख्तर, आदित्य रॉय कपूर-श्रद्धा कपूर और सृति झा-हर्षद चोपड़ा के नाम शामिल हैं।
रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों 1 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे, लेकिन अब दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं। ये दूरियां फिल्म ‘तमाशा’ की शूटिंग के दौरान और बढ़ीं, क्योंकि कैट को रणबीर-दीपिका की नजदीकियां पसंद नहीं आई। यहां तक की रणबीर ने वो घर भी छोड़ दिया, जिसमें वो कैट के साथ रहते थे। मीडिया में इनके सेपरेशन को लेकर कई खबरें हैं, लेकिन इन्होंने अभी तक इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है।
दिव्यांका त्रिपाठी-शरद मल्होत्रा
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर शरद मल्होत्रा का रिश्ता पिछले साल मार्च में टूट गया। एक-दूसरे से अलग होने की खबर खुद दिव्यांका और शरद ने ही मीडिया को दी थी। दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर ब्रेकअप की पुष्टि की थी। ये दोनों करीब 7 साल से डेट कर रहे थे। शरद से अलग होने के बाद दिव्यांका ने 'ये हैं मोहब्बतें' के को-स्टार विवेक दहिया से एक निजी समारोह में सगाई कर ली है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए और किन-किन जोड़ियों का हुआ ब्रेकअप...