पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रांसपेरेंट ड्रेसेज के बाद अब सेलेब्स में दिखने लगा ऐसी जींस पहनने का क्रेज़

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई में बीती रात फिल्म गो गोवा गॉन की स्क्रीनिंग हुई। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में कई बड़े स्टार्स और बॉलीवुड से जुडी कई हस्तियां पहुंची।

इसी लिस्ट में जोया मोरानी का नाम भी शामिल है। यूं तो जोया बॉलीवुड में नई हैं और उन्हें दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में वक्त लगेगा मगर फिल्म इंडस्ट्री में वह जाना पहचाना नाम हैं।

उनके पिता काफी बड़े फिल्म प्रोड्यूसर हैं. जोया यूं तो अक्सर पार्टीज वगैरह में नजर आती रहती हैं मगर इस स्क्रीनिंग पर उनका ड्रेसिंग स्टाइल चर्चा का विषय रहा।जोया ने व्हाइट कलर की रिप्ड जींस पहनी थी।यूं तो सेलेब्स के बीच यह जींस काफी लोकप्रिय है मगर जोया की जींस कुछ ज्यादा ही फटी हुई थी।

पिछले दिनों प्रिटी जिंटा भी अपनी फिल्म 'इश्क इन पेरिस' की स्क्रीनिंग पर ऐसी ही जींस पहनी दिखाई दी थीं।ऐसे में लग रहा है कि ट्रांसपेरेंट ड्रेसेज के बाद अब सेलेब्स में टॉर्न जींस पहनने का चलन बढ़ रहा है।

आप खुद ही देख लीजिए,जोया का यह स्टाइल आगे तस्वीरों में,साथ ही देखिए कुछ और सेलेब्स को जिन्होंने इस ट्रेंड को फॉलो किया।